ऊना वन मंडल द्वारा हरोली के विश्रामगृह में रविवार सुबह 76वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला वन अधिकारी सुशील राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विश्राम गृह परिसर में अनेकों पौधे आरोपित किए गए।