108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एकत्रित होकर अपनी पांच दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा और सभी कर्मचारियों ने एकत्रित होकर कंपनी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से मांग की है और कि काफी समय से लंबित मांगों का जल्द से जल्द हल किया जाए। न्यूनतम वेतनमान की मांग को प्रमुखता से पूरा किया जाए और इसके अलावा सरकार स्पष्ट नीति बनाकर कर्मचारियों को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करें।