पुलिस थाना बंगाणा के तहत ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर मध्य बौल में गुरुवार देर रात पुलिस ने चिट्टे रखने के आरोप में हमीरपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बंगाणा पुलिस गुरुवार रात बौल में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार सड़क किनारे खड़ी हुई देखी। इसमें दो युवक बैठे थे। पुलिस ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली। इस दौरान इनके कब्जे से 4.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।