फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संघनेई में बलिदानी सरदार उधम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Krishan Singh Updated Thu, 31 Jul 2025 01:31 PM IST

शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने गुरुवार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनेई परिसर में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर बलिदानी सरदार उधम सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए जनरल डायर को लंदन में जाकर मारने वाले अदम्य साहसी बलिदानी सरदार उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के प्रधान मनीष ठाकुर ने युवाओं से उधम सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। सरदार उधम सिंह ने एक ब्रिटिश अधिकारी माइकल ओ डायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। आज बलिदानी उधम सिंह की 78वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 31 जुलाई 1940 में लंदन की पेंटनविले जेल में उन्हें फांसी दी गई थी। महान क्रांतिकारी की पुण्यतिथि पर संघनेई स्कूल में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्य, प्रधान, ईश स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल सिंह, स्कूल स्टाफ और एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की उप प्रदेशाध्यक्ष किरण लता वा जिला अध्यक्ष निर्मला देवी उपस्थित रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें