फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना खेल छात्रावास में कुश्ती व वॉलीबॉल के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से घोषित खेल छात्रावास ऊना में वर्ष 2024 -25 के लिए खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। सोमवार को कुश्ती व वालीबाल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का जौहर दिखाया। आयोजन की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी एवं जुडो कोच उत्तम डोड ने की। खिलाड़ियों के हुनर को परखने के लिए विशेष रूप से विभाग की ओर से कुश्ती में साईं से सेवानिवृत अंतराष्ट्रीय कोच चरणदास, अंतरराष्ट्रीय जुडो कोच प्रिंस पठानिया, शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीश राव तथा वॉलीबाल में अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ रविंद्रा बांश्टू, कोच विक्रम, वालीबाल कोच तपे राम ने अहम भूमिका निभाई। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में सोमवार को कुश्ती व वालीबॉल के खिलाड़ियों का हनुर परखा गया है। अंतिम सूची के लिए प्रक्रिया अभी जारी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें