राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में छह दिवसीय स्वास्थ्य पोषण जेंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक संजीव सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों से निवेदन किया कि वह यह प्रशिक्षण अनुशासन में रहकर प्राप्त करें तथा जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े हो और लोगों तक जागरूकता अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं को साझा करें। विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ऊना की जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा द्वारा प्रतिभागियों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारियां सांझा की गई तथा नेशनल रिसोर्स पर्सन के रूप में हैदराबाद से देवी उपस्थिति रही। जिन्हें जो इन्हें आने वाले दिनों तक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे । पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण 6 दिनों के लिए पीएनबी आरसेटी कार्यालय ऊना में दिया जाएगा तथा यह बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जा रहा है ताकि प्रतिभागी आजीविका भी अर्जित कर सकें । इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय से कार्यालय सहायक हिना,मीनाक्षी एवं 35 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।