उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को रोपवे के निर्माण कार्य को लेकर व्यापार मंडल ने विरोध जताया। विरोध जताते हुए दुकानदारों ने कार्यकारी एसडीएम बड़सर धर्मपाल नेगी को मांगपत्र सौंपा। दुकानदारों ने कहा कि रोपवे का निर्माण होने से उनकी रोजी-रोटी पर काफी असर पड़ेगा। इसलिए मंदिर में रोपवे का निर्माण कार्य नहीं किया जाए।