फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में रहेगी फोर लेयर सिक्योरिटी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अंब में चुनावी रैली के लिए फोर लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था रहेगी, जबकि हिमाचल प्रदेश पुलिस के लगभग ढाई सौ जवान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। अमित शाह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में चुवान प्रचार के लिए पहुंचेंगे। रैली सुबह के सवा नौ बजे से प्रारंभ होगी। हालांकि पहले रैली का दिन 27 मई निर्धारित किया गया था। लेकिन बाद में रैली के दिन में परिवर्तन किया गया। जिसके चलते शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली स्थल में व्यवस्था तो लेकर युद्ध स्तर पर जुट गए हैं। वहीं गृह मंत्री के सुरक्षा दस्ते सहित राज्य पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं को जांचा और उनपर उचित दिशा निर्देश दिया। गृहमंत्री का हैलीकॉप्टर चुरड़ू में लैंड होगा। जहां से ऊना रोड स्थित रैली स्थल पर गृहमंत्री के विशेष सुरक्षा दस्ते और ट्रैफिक संबंधी टीम ने मौके का मुआयना किया। रैली में आनेवाले लोगों के लिए एंट्री तथा वीआईपी मूवमेंट बारे दिशा निर्देश दिया। गृहमंत्री की सुरक्षा चार स्तर पर विभाजित रहेगी। जिसमें जिला पुलिस, राज्य पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स और गृहमंत्री का विशेष सुरक्षा दस्ता शामिल रहेगा। रैली में किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ अथवा आग्नेय अस्त लाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। एसपी ऊना राकेश कुमार ने बताया कि गृहमंत्री थी रैली को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा प्रबंध किया गया है। हिमाचल पुलिस के ढाई सौ कर्मचारी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही रूट प्लान, ट्रैफिक प्लान को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। साधा वर्दी में भी पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान क्षेत्र पर नजर रखेंगे। हैलीपैड से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा की दृष्टि से विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें