फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के हटली पंचायत के नारगडू के सुरेंद्र फौजी के घर साढ़े चोरी, मामला दर्ज

उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली के गांव नारगडू और मरोट में बीती रात दो जगह चोरों ने चोरी को अंजाम दिया और करीब साढ़े पांच लाख की नकदी और गहने चुराए हैं। वहीं, सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारों के ब्यान कलमबद्ध किए। थाना प्रभारी बंगाणा अनिल उपाध्याय ने पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेंद्र कुमार चंदेल गांव नारगडू द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनके घर पर सोमवार रात को चोरी हुई है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि जिस कमरे में सुरेंद्र चंदेल और पत्नी सावित्री देवी यानी तीन लोग सोए थे। उस कमरे के साथ लगते कमरे की खिड़की की ग्रिल को उखाड़ कर चोर कमरे के अंदर गए है और अंदर रखी अलमारी से नकदी और गहने यानी साढ़े पांच लाख चुराए हैं और यह शातिर आरोपी मक्की के खेतों से पैदल होते हुए कमरे तक पहुंचे हैं और इतनी सफाई से चोरी की है कि साथ लगते कमरे में सोए घर के परिवार को भनक नहीं लगने दी है। वहीं दूसरी तरफ केहर सिंह के घर पर भी चोरी करने के इरादे से चोर गए हैं, लेकिन समान बिखेरने के अलावा घर से कुछ चुराया नहीं है। सुरेंद्र कुमार चंदेल के घर से नकदी और गहने कुल मिलाकर साढ़े पांच लाख पर हाथ साफ कर गए हैं। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर रवि शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश जारी है। पुलिस का एक विशेष दस्ता आरोपियों की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें