फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चिंतपूर्णी के दरबार में देहरादून के सहानी परिवार ने अर्पित किया 1.650 ग्राम सोने का मांगटीका

उत्तराखंड के देहरादून से आए श्रद्धालु प्रियंका सहानी और सुमित सहानी परिवार ने शनिवार को माता श्री चिंतपूर्णी देवी के दरबार में एक सोने का मांगटीका अर्पित किया । इस आभूषण का वजन 1.650 ग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20,000 बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी अजय कालिया ने सहानी परिवार के लिए विशेष पूजा-अर्चना की और मां के दरबार में परिवार की हाजिरी लगवाई । इस भावुक अवसर पर, सहानी परिवार ने माता रानी की महिमा में भजन भी गाए और संपूर्ण परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की । प्रियंका सहानी ने मीडिया को बताया कि उन्हें स्वप्न में माता रानी ने एक कंजक (छोटी बच्ची) के रूप में दर्शन दिए थे। इस स्वप्न के बाद से ही उनके मन में मां चिंतपूर्णी को एक मांग का टीका अर्पित करने की तीव्र इच्छा थी, जो आज शुभ दिन पूरी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें