फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो दिन से हो रही बारिश से खुश्क ठंड से मिली राहत, फसलों के लिए वरदान

हिमाचल प्रदेश सहित जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां पर खुश्क ठंड से राहत मिली है। वहीं पर किसानों तथा बागवानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बिना वारिश से गेहूं, जौ कमांद आलू, सहित प्राकृतिक खेती दिन प्रतिदिन सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। पिछले दिनों कोहरे की वजह से गेहूं सहित अन्य फलदार पेड़ पौधे सूखने की कगार पर पहुंच चुके थे। गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो चुकी थी। किसानों में सोम नाथ सोनी, रवि शर्मा विजय शर्मा, विजय कुमार, अशोक शर्मा, सुरेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, बिक्रम सिंह, सोनू बाबा, सुखदेव सिंह, सहित अन्य किसानों का कहना है कि यह बारिश किसानों तथा उनकी फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब फसलों की अच्छी खासी पैदावार होने की संभावना है। वहीं पर कृषि विभाग कृषि विष्यवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि यह बारिश किसानों को राहत देने वाली है। अब किसान खेतों में खाद तथा खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का समय पर छिड़काव कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें