फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में धूप के साथ दिन की शुरुआत, दोपहर को छाए बादल

ऊना जिले में बुधवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। लेकिन दोपहर होते बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई। मंगलवार रात को करीब डेढ़ घंटा तेज बारिश के बाद बुधवार दोपहर को दोबारा मौसम में बदलाव आया। कृषि के लिहाज से अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। क्योंकि अभी भी खेतों में पर्याप्त नमी की दरकार है। मौसम में आ रहे बदलावों का असर अधिकतम तापमान पर भी हो रहा। इससे रात के समय लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा। कुछ दिन पहले जहां लोग रात के समय एसी का इस्तेमाल कर रहे थे, तो वहीं अब धीमी गति से पंखे चलाए जा रहे। गर्मी के मौसम तेजी से आ रहे उतार चढ़ाव का असर व्यवसाय पर भी दिख रहा। पहले के मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर ग्राहक कम आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लोग मौसम को ध्यान में रखकर पूरी तैयारी के साथ ही बाहर निकलें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें