फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पीपलू मेले में राखी गौतम और मोहित गर्ग के गानों पर थिरके दर्शक, विधायक विवेक शर्मा भी झूमे

उपमंडल बंगाणा के तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड गायिका राखी गौतम और हिमाचली गायक मोहित गर्ग ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा और हर उम्र के लोग थिरकने को मजबूर हो गए। विधायक विवेक शर्मा ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, मंडल अधिकारियों, आयोजन समिति और स्थानीय जनता का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से हमारी संस्कृति, लोककला और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में इस मेले को और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मेले के समापन अवसर पर मेले में भाग लेने वाले विभिन्न विभागों के प्रदर्शनियों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें