उपमंडल बंगाणा के बुधान गांव में शुक्रवार डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अभिनव कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक पाइन नीडल क्राफ्ट को मेटल क्राफ्ट के साथ जोड़ते हुए शिल्प में नवीनता लाना और स्थानीय कारीगरों, विशेष रूप से महिलाओं, को डिज़ाइन और तकनीकी दक्षता प्रदान करना है। यह कार्यशाला विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन में 30 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जो सभी स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हैं और अपने कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं।