फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टीबी मरीजों को दवाओं के साथ मिलेगी प्रोटीन और विटामिन युक्त डाइट

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में क्षय रोग के मरीजों को बेहतर उपचार और तेजी से स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। योजना के अंतर्गत मरीजों को दवाओं के साथ प्रोटीन और विटामिन युक्त डाइट भी दी जाएगी, ताकि वे रोग से लड़ने में शारीरिक रूप से अधिक सक्षम हो सकें। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के जिला संचालक डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि क्षय रोगियों के लिए दवाओं का लंबे समय तक सेवन करना किसी बोझ से कम नहीं होता। ऐसे में उनके लिए अतिरिक्त ताकत देने वाला आहार जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें