फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तनोह स्कूल की अंडर 14 शतरंज विजेताओं ने चमकाया क्षेत्र का नाम 

अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 02:57 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला तनोह स्कूल की अंडर 14 शतरंज खिलाड़ियों ने पहले खंड स्तरीय व अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता का खिताब अपने नाम किया। स्कूल के मुख्याध्यापक तिलक राज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में चल रही थी। जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला तनोह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडला के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिला। जिसमें तनोह स्कूल की खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।बहीं पर राज्य-स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ियों में ईशा धीमान,कृतिका का चयन हुआ है। वहीं पर मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों तथा उनके कोच जोगिंद्र कुमार व मैडम श्वेता कुमारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक तिलक राज धीमान, स्कूल प्रबधन कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान शकुंतला देवी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य व अभिभावकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें