फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में प्रतिभा खोज कार्यक्रम संपन्न

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज दो दिवसीय कार्यक्रम प्रतिभा खोज-दर्पण 2025 का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक प्रो. अनु लखनपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फॉक सॉन्ग में प्रथम किरण कनेत , द्वितीय स्थान कशिश तथा तृतीय स्थान रितिका ने प्राप्त किया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान कृतिका एंड प्रीति, द्वितीय स्थान पलक एंड ग्रुप ने प्राप्त किया। सोलो डांस में प्रथम स्थान कृति, द्वितीय स्थान हिना और तृतीय स्थान ने श्वेता शर्मा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान आंचल ठाकुर, द्वितीय स्थान प्रीति और तृतीय स्थान स्नेहा ने प्राप्त किया। पेंटिंग में प्रथम स्थान आंचल मनकोटिया, द्वितीय स्थान शिल्पा शर्मा ने  प्राप्त किया। कार्टूनिंग में प्रथम स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान पूनम शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा और हुनर होता है, जिसे पहचान और मंच की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें