ऊना जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक लगातार हुई भारी बारिश के बाद स्वां नदी उफान पर आ गई। इसके साथ ही जिले की विभिन्न खड्डों और नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के इस सीजन में यह पहला मौका है, जब स्वां नदी इतने अधिक उफान पर नजर आई। नदी और खड्डों का जलस्तर बढ़ने के चलते आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भी चिंता का माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि तेज बारिश के दौरान नदी, खड्डों और नालों के समीप जाने से बचें ।