फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तन बनाना सीखे

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्री वोकेशनल एजुकेशन के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आज दूसरी कड़ी में मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार बन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्यालय में सतीश कुमार को बुलाया गया था जिन्होंने बच्चों को मिट्टी के बर्तन बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले विद्यालय में बांस की लकड़ी से टोकरियां और फर्नीचर बनाना भी सिखाया गया ।अब दूसरी कड़ी में मिट्टी के बर्तन बनाने सिखाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी ऐसे कार्य में निपुण हो जाएं ताकि वह पढ़ाई के बाद उसे अपने रोजगार के रूप में अपना सके। इन गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों में समानता की भावना वे विकसित होती है । कोई भी व्यक्ति आज कोई भी काम कर सकता है । प्रधानाचार्य महोदय ने वोकेशनल अध्यापक सीमा ढिल्लों अंकित शर्मा व वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों की आज की कार्यशाला के कुशल संचालन के लिए सराहना की और यह भी बताया कि अगली कड़ी में हम विद्यालय में विद्यार्थियों को प्लेट बनाने की कला भी सिखाएंगे ।आज के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बहुत रुचि दिखाई और इसके साथ ही विद्यार्थियों में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल के फर्नीचर की रिपेयर की गई ताकि विद्यार्थियों को एहसास हो सके कि यह संपत्ति हमारी है और इसे हमने सुरक्षित रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें