राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत सोमवार को अग्निशमन विभाग बंगाणा के वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी मदन लाल ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानीपूर्वक और त्वरित कार्रवाई कैसे करनी चाहिए। उन्होंने गैस सिलेंडर, बिजली उपकरणों तथा रसोई में आग लगने की संभावित परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके भी समझाए।