फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के शीतला माता मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

स्थानीय टक्का रोड स्थित शीतला माता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में बीती 26 अगस्त रात्रि को रात्रि 8:00 से 12:00 तक भजन गायन के बीच कान्हा का स्वागत किया गया। हालांकि देर रात गुल रही लाइट के कारण आयोजन प्रभावित हुआ। लेकिन फिर भी कृष्ण भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। मंदिर के पंडित जय देव तिवारी ने बताया कि बीती रात को गायक अमित भारद्वाज ने भगवान कृष्ण के भजनों से माहौल भक्तिमय किया। भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां कलाकारों ने प्रस्तुत कीं। सुंदर पालकी में सजाए गए लड्डू गोपाल के समक्ष सैकड़ों भक्तों ने शीश नवाया। मंगलवार को महिला मंडल ने सत्संग किया। जबकि दोपहर को भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें