फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर मंदिर न्यास चिंतपूर्णी में हुआ विशेष पूजन, प्रवासी बच्चों को शिक्षा के लिए किया जागरूक

लोहड़ी पर मंदिर न्यास चिंतपूर्णी में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंदिर न्यास के आउटसोर्स कर्मचारियों एवं फायर पोस्ट कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रवासी परिवारों के बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर रहने और शिक्षा की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होटल प्रेसिडेंट के मालिक रवि प्रकाश कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रवासी बच्चों को कॉपियां और पेन भेंट किए। इस अवसर पर रवि प्रकाश कालिया ने बच्चों के माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को भिक्षावृत्ति के लिए प्रेरित करने के बजाय स्कूल भेजें, ताकि वे पढ़-लिखकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। रवि प्रकाश कालिया ने मंदिर न्यास के कर्मी एवं आपदा मित्र संदीप कुमार की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। लोहड़ी पूजन पंडित अमित शर्मा एवं पंडित अंकित शर्मा की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से संपन्न करवाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें