जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिपलू मेले के उपलक्ष्य में दूसरे दिन शुक्रवार को 10 दर्जन अलग-अलग स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं की ओर से ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगाईं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर लंगर भी लगाए गए। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भंडारों का आयोजन भी करवाया जा रहा है।