फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में श्री शिवपुराण महाकथा का छठा दिन, गणेश जन्म व त्रिपुरारी कथा का भावपूर्ण वर्णन

उपमंडल अंब के तहत पंचायत हम्बोली के गांव बहेड़ी में आयोजित श्री शिवपुराण महाकथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य कन्हैया जोशी ने भगवान गणेश के जन्म की कथा एवं भगवान शिव को त्रिपुरारी नाम कैसे प्राप्त हुआ। इन दोनों प्रसंगों का विस्तारपूर्वक, भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया। कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल धार्मिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में भजन गायक मनोज कुमार ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें