फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्याम मिन्हास बोले- तीन दिवसीय ऊना प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल तीन दिवस के जिला ऊना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के सक्रिय सदस्यों से मुलाकात करेंगे और संगठन पर संबोधित करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने सोमवार को अंब में पत्रकार वार्ता में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जिला ऊना के तीन दिवसीय प्रवास पर ऊना पहुंच रहे हैं। जिसमें वो सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। राजीव बिंदल 8 अप्रैल को सुबह 10 वजे हरोली विधानसभा क्षेत्र, दोपहर 1 बजे ऊना विधानसभा क्षेत्र। 9 अप्रैल को सुबह 10 वजे के डी रिसोर्ट संघनई गगरेट विधानसभा क्षेत्र तथा 1 बजे दोपहर महफिल पैलस अंब, 10 अप्रैल को होटल कर्ण राज बंगाणा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अपने सभी सक्रिय सदस्यों को संगठन के प्रति संबोधन देंगें। जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया हैं कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रम में समय पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें