फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: कारला में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ आयोजन

उपमंडल अंब के अंतर्गत गांव टकारला में शनिवार कोश्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह सात दिवसीय कथा 17 जनवरी से 23 जनवरी तक अपर टकारला में आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन श्रीमद्भागवत के अमृतमय प्रसंगों का रसपान करेंगे। कथा का आयोजन अपर टकारला निवासी राम कुमार व उनके परिवारजनों की ओर से किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ अवसर पर टकारला शिव मंदिर से अपर टकारला स्थित कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। कथा व्यास श्रीश्री 1008 स्वामी नारायण पुरी जी महाराज (पंजोआ वाले) ने श्रीमद्भागवत महापुराण का गुणगान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें