लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनाव में मतदाता सहभागिता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला के स्वयं सहायता समूह(एचएचजी) लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को श्री राम ग्राम संगठन ने ऊना की ग्राम पंचायत सुनेहरा में स्वीप गतिविधियां आयोजित करके लोगों को जागरूकता संदेश दिया। श्री राम ग्राम संगठन ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे सभी युवा मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि जिले में एक भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे।