फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूर कलां में हुआ भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह का सातवां दीक्षांत समारोह

Krishan Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 01:14 PM IST

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) सलोह जिला ऊना का सातवां दीक्षांत समारोह लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में आयोजित हुआ। इस अवसर पर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौर ने की। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा का प्रारंभ है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के साथ समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आईआईआईटी जैसे संस्थानों का स्थापित होना प्रदेश और देश दोनों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में एनईटीएफ के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल भी उपस्थित रहे। उन्होंने बदलते समय में तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डिजिटल इनोवेशन की भूमिका और अधिक बढ़ने वाली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें