फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना से गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री की सात ट्रैक्टर ट्रॉली भेजीं

ऊना जिला के पंडोगा गांव से किसानों ने सराहनीय पहल करते हुए पड़ोसी राज्य पंजाब के आपदा पीड़ित इलाकों के लिए सात ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर राहत सामग्री भेजी है। भेजी गई सामग्री में राशन, बिस्किट, मेडिकल किट, पशुओं का चारा शामिल हैं। आसपास के कई गांव के सहयोग से कुल सात ट्रैक्टर ट्रॉली पंजाब के गुरदासपुर बुधवार सुबह रवाना हो गईं। ऊना के पंडोगा गांव से करीब 30 युवा इस नेक कार्य करने की घर से निकले हैं। भेजी गई राहत सामग्री में तीन ट्रॉली राशन और अन्य जरूरी सामान की और चार ट्रॉली में पशुओं का चारा है। विपिन सैनी ने बताया कि पंजाब इकलौता ऐसा राज्य है, जिसके लोग हर राज्य के साथ मुश्किल समय में खड़े होते हैं। कहा कि इस बार हमारी बारी है और लोगों के सहयोग से लाखों रुपये की सामग्री लेकर गुरदासपुर के पीड़ित लोगो को बांटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें