फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस शिविर की प्रासंगिकता पर जानकारी दी और भविष्य में भी स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा कल के भारत का भविष्य है। यदि हम समाज को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत हमें खुद से करनी होगी। इस विशेष शिविर के दौरान आप अनुशासन, समय प्रबंधन और सहनशीलता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। ये गुण आपके जीवन में हर कदम पर सफलता की ओर ले जाएंगे। उद्घाटन सत्र के बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस विशेष शिविर में 100 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान की देखरेख में किया जा रहा है । इस अवसर पर डॉ. सुरेश, डॉ मदन, प्रो. राकेश, प्रो. विकास सैनी व गैर शिक्षक वर्ग के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें