फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में गाइड कैप्टन के सात दिवसीय शिविर का समापन

जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरुडू में गाइड कैप्टन के बेसिक कैंप का विधिवत समापन सोमवार देर शाम को हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजेंद्र कौशल उपस्थित रहे। जिला संगठन आयुक्त सोनू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द भारत स्काउट एंड गाइड्स संगठन द्वारा आयोजित इस शिविर में जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों से 71 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालय में स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट को संचालित करने, बच्चों और गाइड कैप्टन की एडवांसमेंट प्रक्रिया के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं । उन्होंने गाइड विंग को सुदृढ़ बनाने के लिए 21,000 रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर टकरला, चिंतपूर्णी और धलवाड़ी स्कूलों को चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से लीडर ऑफ द कोर्स निर्मला कालिया, सरोज बाला (जिला बिलासपुर), पुष्पा (जिला बिलासपुर), जिला संगठन आयुक्त सोनू कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुमन कुमारी, मोनिका राणा, राम देई और सुमन लता उपस्थित रहीं। इसके अलावा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरुडू के प्रधानाचार्य राकेश कुमार और पूर्व जिला संगठन आयुक्त प्रोमिला ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें