फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ भाजपा बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्थित भाजपा कार्यालय में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा के दोनों मंडलों की एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा किसान मोर्चा की अलग-अलग बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इन बैठकों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित कुमार, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो तथा कुटलैहड़ भाजपा प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठकों में आगामी पंचायत चुनावों सहित संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचा है, जबकि प्रदेश सरकार अपने वादों और गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। अमित कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सोशल मीडिया, जनसभाओं और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सरकार की विफलताओं को उजागर करें। वहीं कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों में बूथ स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाए, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन और मजबूत हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें