फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमसी पार्क ऊना में वरिष्ठ नागरिक फोरम ने मांगों पर किया मंथन

Krishan Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 12:45 PM IST

वरिष्ठ नागरिक फोरम की बैठक एमसी पार्क ऊना में स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर मंथनकिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जीआर वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की कई समस्याएं हैं। जिन पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ व यूरोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पा रही है। इसे लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात भी की जा चुकी है। लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। इसके अलावा रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में राहत मिलती थी, वह भी बंद कर दी गई है। इसे लेकर भी रेल मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को लिखा गया है। लेकिन इस मांग को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है। बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्रीय अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक को नागरिकों के लिए ओपीडी में भी उन्हें तरजीह देने की मांग उठाई। सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्ची अलग से बन जाती है। लेकिन जब ओपीडी में उपचार के लिए जाया जाता है तो वहां वरिष्ठ नागरिकों को तरजीह नहीं दी जाती है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें