उपमंडल बंगाणा के कृषि विभाग केंद्र में मंगलवार देर शाम को रबी फसल के बीजों की सप्लाई पहुंच गई है। इस आपूर्ति में वरसीन, जौ, पालक, मटर ,धनिया, मैथी, शलगम, मूली, गाजर, प्याज उरी आदि बीज शामिल हैं। किसानों को बुधवार को सुबह 11:00 बजे से अपना आधार कार्ड पर कृषि विभाग कार्यालय से बीज प्राप्त करने पहुंचना शुरू हो गए थे। कृषि प्रसार अधिकारी पवन ने बताया कि बीजों की सप्लाई पहुंच चुकी है और किसान इन्हें तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को मौसम और बीज के समयानुसार खेती के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही इन बीजों का उपयोग फसलों की बुवाई के लिए उचित समय है, जिससे किसान अपनी खेती को बेहतर बना सकते हैं। कृषि विभाग की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है, क्योंकि समय पर बीज मिलना उनके लिए कृषि कार्यों की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विष्यवाद विशेषज्ञ डॉ सतपाल धीमान ने सभी किसानों को कृषि विक्रय केंद्र बंगाणा में पहुंच कर उचित राशि पर कृषि बीज लेने का आह्वान किया है।