सदर विधानसभा ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र व संसदीय चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में प्रापर्टी बढ़ने का बड़ा अंतर बताया है। बुधवार को भाजपा कार्यालय में की गई पत्रकारवार्ता में विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व काआपरेटिव बैंक प्रबंधन की मिली भगत से सतपाल रायजादा के वर्ष 2022 के पांच करोड़ 97 लाख के ऋण संबंधित राशि केवल 14 माह में चुक्ता करनी दर्शायी गई है ? दूसरी ओर सतपाल रायजादा के हाल ही में बयान में उन्होंने अपनी संपत्ति के कम होने का बयौरा दिया। साथ ही ऋण को चुकता करने के लिए मित्रों से राशि लेने की बात कही। वर्ष 2022 के चुनाव में सतपाल रायजादा 10 करोड़ की संपत्ति दर्शा रहे हैं। लेकिन अब वर्तमान शपथ पत्र अनुसार उनकी संपत्ति 15 करोड़ बताई गई है। इसमें संपत्ति कम कहां हुई है। शपथ पत्र में अन्य देनदारियों में को भी शून्य रखा है। कुल मिलाकर यह साबित है कि उन्होंने ऋण को नशा और माइनिंग माफिया के पैसे से पूरा किया है। मामले में इनकम टैक्स एजेंसियां जांच करे। यह बड़ा घोटाला है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सतपाल रायजादा का लोन घोटाला है। ऐसा राजनीतिक इतिहास में पहली बार है। कहा कि रायजादा न भूलें कि अब वह राष्ट्रीय स्तर का चुनाव लड़ रहे हैं इससे अच्छे नेताओं की छवि खराब होती है। बाद में झूठा साबित होने पर ऐसे झूठे नेताओं पर फिल्में बनती हैं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया व गण्यमान्य मौजूद रहे।