ऊना जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर के विरुद्ध कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतपाल रायजादा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के बयान को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी की कई पीढि़यों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी हैं और यही उनकी जाति है। सतपाल रायजादा ने कहा कि राहुल गांधी पर टीका-टिप्पणी करने वाले अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए सांसद रहते हुए क्या किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोगों ने इस देश के लिए जो कुर्बानी दी है, वही राहुल गांधी की जाति है। इस अवसर पर तिलक राज, वरूण पुरी, मयंक खन्ना, विकास सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।