जिला बार एसोसिएशन ऊना के चुनाव शनिवार को हुए। इसमें संजीव फांडा ने दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव जीत लिया हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश चौधरी को 44 मतों से पराजित करके जीत हासिल की है। इसके अलावा नितिन परमार उपप्रधान, महासचिव रोहित भारद्वाज कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा और लाइब्रेरी इंचार्ज पूजा बग्गा को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया आरओ सुग्रीव राणा और एआरओ एस राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुए।