फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सनातन सेवा समिति भालत ने चौकीमन्यार के गरीब परिवार को दी आर्थिक सहायता

सनातन सेवा समिति भालत(बड़सर) हमीरपुर की ओर से चौकीमन्यार के गावं कैंट निवासी केवल सिंह को उनकी बेटी की शादी के लिए 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। केवल सिंह की पुत्री रजनी की शादी आगामी 25 सितंबर को संपन्न होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और केवल सिंह की गंभीर बीमारी के चलते समिति ने समाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग किया। समिति के प्रधान विजय कुमार ने स्वयं कैंट निवासी केवल सिंह के घर जाकर उन्हें 11 हज़ार रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि यह सहयोग समिति के प्रत्येक सदस्य के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समिति के उप प्रधान पुनीत कुमार, सचिव पंकज कुमार खन्ना और सदस्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि सनातन सेवा समिति भालत समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करती रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें