फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की आरएस बाली ने की अध्यक्षता

अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:09 PM IST

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक) आर.एस बाली ने की। उन्होंने महोत्सव के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। श्री बाली ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। उपायुक्त जतिन लाल ने बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया।  इस दौरान आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर का काम फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल शक्तिपीठों की धरती है. प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन को बढावा देने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति के साथ काम किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके।  उन्होंने माता चिंतपूर्णी महोत्सव की पहल के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि ऊना में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन विकास में नया आयाम जोड़ेगी। वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विकास की सौगात के लिए श्री बाली का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से पहली बार यह महोत्सव यहां आयोजित हुआ है। अपार सफलता और व्यापक जन समर्थन के चलते ये महोत्सव हमेशा के लिए यहां की संस्कृति का हिस्सा बन गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें