फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोड सेफ्टी क्लब ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोड सेफ्टी क्लब ने शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. पुनीत कुमार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। रैली का औपचारिक शुभारंभ वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजय वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दीं। रैली में छात्रों ने सड़क सुरक्षा पर जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रो. करण, प्रो. मोनिका ठाकुर, प्रो. शिवानी भगत और प्रो. अनु सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजक डॉ. मोनिका खन्ना ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और क्लब सदस्यों का धन्यवाद किया तथा कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें