फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना जिले में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 2389 अभ्यर्थी दे रहे टेस्ट

ऊना जिले में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट किया गया । यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने देते हुए बताया कि ऊना वनमंडल के तहत 66 वीटों के तहत 66 वनमित्रों को भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। सुशील राणा ने बताया कि वनमित्रों की भर्ती ऊना, बंगाणा, रामगढ़ रेंज के अभ्यार्थियों के लिए पुराना होशियारपुर रोड पर शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तथा अंब व भरवाईं रेंज के अभ्यार्थियों के लिए नजदीक रावमापा बेहड़ जस्वां (पंजोआ से बडूही) में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि वनमित्र भर्ती में पुरूष वर्ग की शारीरिक दक्षता जांच में हाइट व चेस्ट का माप व 5 हजार मीटर दौड़ आयोजित हुई। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग के लिए 1500 मीटर दौड़ व हाइट मापी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें