फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजीव बिंदल बोले-कार्यसमिति बैठक में तीन महीने के लिए तैयार होगी योजना

Krishan Singh Updated Thu, 18 Jul 2024 05:19 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में पिछले तीन महीने के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और अगले तीन महीने के लिए योजना रचनात्मक तरीके से तैयार कर लक्ष्य को निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के होते भी चार की चार सीटें जीती हैं। इसके लिए इस कार्य समिति की बैठक में 74 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की इस कार्यसमिति की बैठक में लिए निर्णय को 19 जुलाई की विस्तार कार्यसमिति की बैठक में पेश करके अंतिम रूप दिया जाएगा और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की भाग डोर संभाले जाने पर भी बधाई दी जाएगी। कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक एक रूटीन का हिस्सा है। जोकि प्रत्येक तीन माह के बाद की जाती है और कार्यों की समीक्षा करके आगामी रूपरेखा तैयार करके हर पदाधिकारी के लक्ष्य का निर्धारण किया जाता है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत, सह प्रभारी संजय टंडन के अलावा सांसद और प्रदेश के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें