फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना जिले के कई भागों में बारिश, गेहूं की फसल फिर भीगी, किसान परेशान

ऊना जिले में शनिवार शाम करीब 4:00 बजे अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि, जिले का मौसम बीते गुरुवार से खराब चल रहा है। लेकिन जिला मुख्यालय में अभी तक बारिश नहीं हुई है। इस बीच शनिवार शाम को अचानक बादल बरसना शुरू हो गए। बताया जा रहा कि जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई है। इससे खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल खराब होने का संकट भी मंडराने लगा है। इससे पहले ही खराब मौसम के कारण दो बार गेहूं की फसल भीग चुकी है। फसल का कार्य निपटाने में जुटे किसानों के लिए यह एक बड़ा झटका है। उधर, जरूरी कार्यों ने बाजारों की ओर आए लोगों ने बारिश से बचने के लिए दुकानों में शरण ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें