फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में बारिश और ठंड का असर, श्रद्धालुओं की संख्या घटी, बाजार में छाया सन्नाटा

विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से लगातार हो रही हल्की बूंदाबांदी और बढ़ी ठंड के कारण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम नजर आई। आमतौर पर मंगलवार के दिन माता रानी के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन मौसम की मार के चलते इस बार हालात बिल्कुल अलग दिखे। बारिश और ठंड का सीधा असर चिंतपूर्णी बाजार पर भी पड़ा। श्रद्धालुओं की कमी के कारण बाजार लगभग खाली नजर आया। दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन ग्राहकों के अभाव में दुकानदार आग जलाकर ठंड से बचते हुए समय काटते दिखाई दिए। बाजार में आम दिनों की चहल-पहल और रौनक पूरी तरह गायब रही। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार बारिश और ठंड के कारण श्रद्धालु आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम के ऐसे ही बने रहने पर आगामी दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें