फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चिंतपूर्णी में सीवरेज व्यवस्था पर सवाल, जगह-जगह चैंबर ब्लॉक, श्रद्धालु और दुकानदार परेशान

चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले से पहले सीवरेज व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। धार्मिक नगरी में जगह-जगह सीवरेज के चैंबर ब्लॉक होने के कारण गंदे पानी की समस्या सामने आ रही है। मंदिर के गेट नंबर एक के पास सीवरेज लीकेज की समस्या बनी हुई है, जबकि गेट नंबर तीन के पास सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गेट नंबर तीन पर स्थिति काफी खराब बनी हुई है। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर आने के कारण वहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वहीं जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कई जगह सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने की समस्या सामने आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें