पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत श्री आंनदपुर साहिब पुलिस की ओर से जिला रूपनगर पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना के नेतृत्व श्री आंनदपुर साहिब में भी विभिन्न स्थानों पर छापामारी की और नशे का हॉट स्पॉट पर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना श्री आंनदपुर साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर दानवीर सिंह ,थाना प्रभारी श्री कीरतपुर साहिब जतिंद कपूर व थाना प्रभारी नुरपुर बेदी इंस्पेक्टर गुरविंद्र सिंह भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे। कासो ऑपरेशन के तहत पुलिस ने श्री आंनदपुर साहिब के अलावा कीरतुपर साहिब में भी सर्च अभियान चलाया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री व पंजाब पुलिस के प्रमुख की दिशा-निर्देशों के तहत कासो अपरेशन पूरे पंजाब में चल रहा है और जिला रूपनगर में भी जिला रूपनगर के प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना के नेतृत्व में यह ऑपरेशन बड़े स्तर पर चला हुआ है।