अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि मानवीय चूक के कारण 90फीसदी सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने यह बात महिला आईटीआई ऊना में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही। उन्होंने इस अवसर पर साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं और ट्रैफिक नियमों की पालन करने का आह्वान आईटीआई के प्रशिक्षुओ से किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से कोई भी अछूता नहीं रहा है और झूठे प्रलोभनों के झांसे में आकर अधिकतर पढ़ा-लिखा तबका फंस रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फेक आईडी बनाकर और हैक करने के मामले भी साइबर क्राइम के बढ़ रहे हैं।