फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बडैहर गांव में टैंक में घुसा जहरीला रसल वाइपर सांप, स्नेक कैचर ने किया रेक्स्यू

जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बडैहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टैंक में अचानक खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही जतिंद्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को टैंक से बाहर निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। जतिंद्र कुमार ने बताया कि रसल वाइपर सांप बेहद जहरीला और खतरनाक प्रजाति का होता है। यदि यह किसी को काट ले तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें