पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) रामपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक आंचल कार्यालय शिमला मनोज कुमार की अध्यक्षता में कृषि प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रसार कार्यक्रम में ऊना जिला के 60 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस एग्री एक्सपो का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके बैंक की विभिन्न स्कीमों की जानकारी प्रदान करना है। एग्री एक्सपो के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को समूहों के गठन, वित्तीय सहायता और रोजगार की शुरुआत करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। यदि प्रत्येक घर की महिला आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो उसका घर संचालन के साथ-साथ देश तरक्की में भी योगदान बढे़गा।