फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईएसबीटी ऊना में खुला पीएनबी का एटीएम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 06:57 PM IST

आईएसबीटी ऊना पहुंचने वाले यात्रियों को पीएनबी एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से गुरुवार को आईएसबीटी ऊना में एटीएम का शुभारंभ कर दिया गया है। एटीएम उपयोगकर्ताओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। किसी भी परिस्थिति में आईएसबीटी में खेले एटीएम से राशि निकाल पाएंगे। पीएनबी एटीएम का शुभारंभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक नरेश कुमार गर्ग ने किया। जबकि, पीएनबी हमीरपुर मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच सहित आईएसबीटी ऊना के प्रबंधक व एमआरसी ग्रुप के आईएसबीटी ऊना के जीएम प्रवेश शर्मा भी मौजूद रहे। अंचल प्रबंधक नरेश कुमार गर्ग ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है। सार्वजनिक स्थानों पर जरूरत के अनुसार एटीएम श्रंखला स्थापित की जा रही है। कड़ी में आईएसबीटी ऊना में नया एटीएम स्थापित किया गया है। अड्डा में आने वाले यात्रियों को यहां स्थापित एटीएम पर राशि को निकलवाने के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें